राजनांदगांव: शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालूटोला में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ने किया लोकार्पण
राजनांदगांव जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लालूटोला में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के लोकार्पण कार्यक्रम में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू और गणमान्य नागरिक पहुंचे।इस दौरान रिबन काटकर अतिरिक्त कक्ष के निर्माण के भवन का लोकार्पण किया गया,वहीं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक सहित ग्रामीण मौजूद रहे।