राजनांदगांव: जिले में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालयों में 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह का होगा आयोजन
जिले में शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जिले के सभी विद्यालयों में दिवस वर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा,जिसमें सप्ताह के पहले दिन 22 जुलाई को टीएलएम दिवस शिक्षकों को स्थानीय सामग्री के प्रदर्शन एवं कक्षा में उनके उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा और 22 से 28 जुलाई तक शिक्षा सप्ताह आयोजित होगा।