राजनांदगांव: शहर के बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल हुआ जलमग्न,बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से वार्डों में पहुंचा पानी
शहर के बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल जलमग्न हो गया है बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से जिला अस्पताल की ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई है।पानी मरीजों के कई वार्डो तक पहुंच गया है,जहां नीचे वार्ड के मरीजों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऊपर शिफ्ट किया गया है।जिला अस्पताल की कई वार्डों में पानी भर गया है,जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है।