राजनांदगांव: तलवारटोला के पास लोगों को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने सुविधा उपलब्ध करा रहे एक व्यक्ति पर पुलिस ने की करवाई
राजनांदगांव के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के तलवारटोला के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए सुविधा उपलब्ध करा रहा है।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा गया,जिसके पास से 2 पौवा अवैध शराब और अन्य सामान बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जुर्म जमानतीय होने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।