बहराइच: गेन्दघर मैदान में लगीं पटाखों की दुकानों के सुरक्षा उपकरणों की जांच, अग्निशामक विभाग ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित गेंदघर मैदान में लगी पटाखे की दुकानों पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच पड़ताल की गई है। दमकल विभाग की ओर से रविवार को दुकानदारों को फायर सिलेंडर रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान दमकल विभाग कर्मियों ने पटाखा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपकरणों की जांच की है।