👉#वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 69 दिव्यांगजनों को बांटे सहायक उपकरण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
14 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल समेत 69 उपकरण वितरित,कहा - दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री ने 69 दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। इनमें 14 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 26 ट्राईसाइकिल, छह व्हीलचेयर, 10 एमआर किट, नौ कान की मशीन, एक वॉकिंग स्टिक और तीन ब्लाइंड स्टिक शामिल हैं। उपकरण वितरण के बाद उन्होंने लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपकरण देने से पहले दिव्यांगजनों का परीक्षण कर पात्रता सुनिश्चित की जाती है, जिससे उन्हें जरूरत के अनुरूप लाभ मिल सके।कार्यक्रम में महापौर अर्चना वर्मा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीसी राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सृष्टि अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
Suresh Kumar Khanna
DM Shahjahanpur
Archna Verma