बक्सर: जिले में 3 लाख घरों में 2 लाख 57 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी: डीएम
Buxar, Buxar | Nov 17, 2024 जिले के 3 लाख घरों में 2 लाख 57 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाएगी। उक्त बातें बक्सर में रविवार को 12 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल ने मिडिया से बात करते हुए कही। उन्होने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के आलोक में 17 नवंबर से 21 नवंबर तक सभी जिलों में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने बच्चों को चाकलेट भी वितरण किया।