बक्सर: दलसागर के पास स्कार्पियो से 800 ग्राम सोना बरामद, 2 व्यक्ति हिरासत में, पुलिस कर रही जाँच
Buxar, Buxar | Nov 17, 2024 शनिवार रविवार की रात बक्सर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एनएच 922 पर दलसागर के पास गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 800 ग्राम सोना बरामद किया। सोने की अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।