बक्सर: MP उच्च विद्यालय में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता आयोजित, सफल छात्र-छात्राएं पटना में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे
Buxar, Buxar | Nov 17, 2024 बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के सौजन्य से रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एमपी हाई स्कूल बक्सर में शनिवार को पूरे दिन किया गया. जिसमे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 50 सरकारी एवं निजी विद्यालयों से चयनित बच्चों ने भाग लिया. वही क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित.