बक्सर: जीविका दीदियों का पांच दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न, घर-घर तक पशु चिकित्सा सेवाएं पहुंचेंगी
Buxar, Buxar | Nov 17, 2024 बक्सर जिले की जीविका दीदियों को पांच दिवसीय पशु सखी आवासीय प्रशिक्षण, पशु स्वास्थ्य एवं प्रबंधन पर जिला परियोजना समन्वयक इकाई जीविका के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. यह प्रशिक्षण 12 नवंबर से 16 नवंबर, 2024 तक होटल तिलक रेजीडेंसी बक्सर में आयोजित किया गया. जिसमें 34 पशु सखी दीदियों ने भाग लिया.