बूंदी: युवक के अपहरण के मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों को न्यायालय में किया पेश 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
Bundi, Bundi | May 23, 2024 बूंदी शहर के सरकारी अस्पताल के बाहर से सोमवार रात को युवक से मारपीट कर जबरन गाड़ी में बैठ कर ले जाने के अपहरण के मामले में गिरफ्तार 8 जनों को कोतवाली पुलिस ने सीजेएम न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायाधीश ने सभी को न्यायिक अभीरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद सभी आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आठ लोगों को पेश किया जिन्हें जेल भेज दिया।