इटाढ़ी: हीटवेव के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव, सुबह 10 बजे के बाद गतिविधियों पर रोक
Itarhi, Buxar | May 18, 2026 जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना द्वारा 18, 19 मई को हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, वाहनों की आवाजाही भी कम हो गई है। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव हुआ।