ग्रामीण आवास योजना में अमरपुर प्रखंड ने रचा रिकॉर्ड, बांका जिले में फिर बना नंबर-वन बांका जिले में ग्रामीण आवास योजना के क्रियान्वयन और वेरिफिकेशन कार्य में अमरपुर प्रखंड ने एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आवास योजना के तहत अमरपुर न सिर्फ लक्ष्य पूर्ति में आगे है, बल्कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भी जिले में टॉपर बना हुआ है।