हसपुरा: 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में नल-जल, स्वास्थ्य, एमडीएम और आधार कार्ड का मुद्दा छाया रहा
हसपुरा ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में गुरुवार को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष चन्द्रकांत मुन्ना व संचालन बीडीओ पंकज कुमार ने किया। बैठक का शुभारंभ वंदेमातरम व बिहार गीत के साथ किया गया। बैठक कि कार्यवाही शुरू होते नल-जल, स्वास्थ्य, एमडीएम व आधार कार्ड का मुद्दा छाया रहा। विभागीय पदाधिकारी शीघ्र निदान की बात कही