रामगढ़: मिलकपूर में बरसों से कीचड़ की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली राहत, सरपंच ने पदभार संभालते ही सफाई कार्य शुरू करवाया
Ramgarh, Alwar | Nov 11, 2026 रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत मिलकपुर गांव के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जमा कीचड़ ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। सड़क पर कीचड़ का अंबार लगा होने के कारण स्कूली बच्चों से लेकर आम ग्रामीणों तक को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।