अमरोहा में समाजवादी पार्टी के नेता को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अनजान नंबर से कॉल कर युवक ने सपा नेता एडवोकेट नवनीत कुमार गोला से कहा—“तेरा मर्डर करना है।” धमकी भरी कॉल के बाद सपा नेता ने रजबपुर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।