Public App Logo
Profile Picture

Pradeep Kumar Timesnow

@golalucky13
2Followers
1Following
अमरोहा के जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव तिगरी मिनी कुंभ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज जी का 3 साल 5 महीने के लंबे कार्यकाल के बाद बरेली ट्रांसफर हो गया है।अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली, सहज स्वभाव और सरल व्यक्तित्व से मंडल में एक अलग पहचान बनाई। एक बेहद स्वाभाविक, मिलनसार और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी अधिकारी के रूप में उन्होंने लोगों के बीच खास जगह बनाई।आज उनसे मुलाकात कर बरेली स्थानांतरण पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आपका नया कार्यकाल सफलताओं से भरा हो। शुभकामनाएं सर!
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर टीनू आनंद की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। पांच पसलियां टूटने और फेफड़े में छेद होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए 81 वर्षीय अभिनेता अब घर पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। टीनू आनंद ने आईएएनएस से बातचीत में अपनी सेहत का अपडेट दिया और बताया कि वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगले महीने से दोबारा शूटिंग शुरू कर सकेंगे। अभिनेता के इस बयान से उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को राहत मिली है

<nis:link nis:type=tag nis:id=entertainment nis:value=Entertainment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=entertainmentnews nis:value=entertainmentnews nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने के लिए करीब 21 करोड़ रुपये के कारतूस खरीदने जा रही है,  इस खरीद के तहत पुलिस बल के लिए बड़ी संख्या में कारतूस उपलब्ध कराए जाएंगे...

<nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=cartridges nis:value=Cartridges nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ammunition nis:value=Ammunition nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policemodernization nis:value=PoliceModernization nis:enabled=true nis:link/>
सऊदी अरब में केन्या की एक महिला को शादी के बिना बच्चा पैदा करने की सजा के तौर पर 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। 40 वर्षीय एस्थर वानजा मुथोनी सऊदी अरब में एक परिवार के घर हाउसकीपर और नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली) के रूप में काम करती थीं। बताया जाता है कि इस दौरान वह मिस्र के एक व्यक्ति के साथ रिश्ते के कारण गर्भवती हो गईं, जो बाद में देश छोड़कर चला गया। उनका मामला तब सामने आया जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनकी स्थिति का पता चला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार, मुथोनी अपने एक साल के बेटे अबुडी के साथ अपने देश वापस लौटने की कोशिश में एक साल से अधिक समय से जुटी हैं, लेकिन उन्हें हर कदम पर रुकावटों का सामना करना पड़ा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=saudiarabia nis:value=SaudiArabia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kenya nis:value=Kenya nis:enabled=true nis:link/>
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की उगाही से परेशान होकर युवक ने लगा दी अपनी गाडी में आग

गाजीपुर ट्रैफिक पुलिस पर परेशान करने का आरोप
दमकल की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
लखनऊ: दुबग्गा के यादव बाजार स्थित गुटखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का सामान राख, कोई जनहानि नहीं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया बताना संकीर्ण और विभाजनकारी मानसिकता का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग देवभूमि के लोगों का अपमान करते हैं, जबकि घुसपैठियों को गले लगाते हैं और माफिया तत्वों को संरक्षण देते हैं। सीएम योगी ने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि 'उत्तराखंड की बेटी न होती तो वह व्यक्ति सैफई में कहीं भैंस चरा रहा होता।'

'उत्तराखंड महोत्सव 2026' को संबोधित किया

योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत उपवन में आयोजित 'उत्तराखंड महोत्सव 2026' को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उस कथित टिप्पणी का जवाब माना जा रहा है, जिसने पिछले महीने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था। आरोप है कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में रहने वाले उत्तराखंड के लोगों को 'घुसपैठिया' कहा था।

<nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=akhileshyadav nis:value=AkhileshYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dimpleyadav nis:value=DimpleYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tnncard nis:value=TNNCard nis:enabled=true nis:link/>
अमरोहा के तिगरी और गढ़ मेले को जोड़ने के लिए पेंटून पुल का निर्माण शुरू, डीएम नितिन गौड़ ने किया निरीक्षण
देहरादून: जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के पास हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला किया, राहगीरों के शोर मचाने पर जंगल भागा।
अलीगढ़: छर्रा क्षेत्र में जाम के दौरान एक बुजुर्ग ठेले वाले को लात मारने और बाइक सवार को थप्पड़ जड़ने का दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली की एक अदालत ने मां के घर में रह रहे बेटे और बहू को बेदखल करने के आदेश को बरकरार रखा है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि माता-पिता ने यदि बेटे और बहू को प्रेम और स्नेह के चलते अस्थायी रूप से अपने घर में रहने की अनुमति दी है, तो इससे उन्हें संपत्ति पर कोई कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता। कोर्ट ने दंपति को 30 दिनों के भीतर घर का एक कमरा खाली करने का निर्देश दिया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=delhi nis:value=Delhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=court nis:value=Court nis:enabled=true nis:link/>
दादा की संपत्ति में पिता को मिले हिस्से पर पोता जन्म से अपना अधिकार नहीं जता सकता. सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 8 के तहत दादा की संपत्ति का बंटवारा होने पर पिता को मिला हिस्सा उनकी व्यक्तिगत संपत्ति बन जाता है. ऐसे में पिता के जीवित रहते पोते का उस संपत्ति पर कोई जन्मसिद्ध अधिकार नहीं होता.

जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच ने तमिलनाडु के जे. राजेश बनाम एम. कुमारन मामले में यह फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि अगर दादा की मृत्यु बिना वसीयत किए होती है और उनकी संपत्ति का बंटवारा प्रथम श्रेणी के वारिसों के बीच होता है, तो पिता को मिला हिस्सा संयुक्त हिंदू परिवार की संपत्ति नहीं रह जाता. पिता इस संपत्ति के मालिक स्वतंत्र रूप से होते हैं, न कि परिवार के कर्ता के तौर पर.

 <nis:link nis:type=tag nis:id=atcard nis:value=ATCard nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=supremecourt nis:value=SupremeCourt nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=supremecourtofindia nis:value=SupremeCourtOfIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=propertyrights nis:value=PropertyRights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindusuccessionact nis:value=HinduSuccessionAct nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर प्रदेश में सिपाही से दारोगा बने पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत दी है. सरकार ने उपनिरीक्षक (SI) पद पर चयनित 2025 बैच के अभ्यर्थियों की 8 लाख रुपये की रिकवरी माफ कर दी है. इस फैसले के बाद अब इन पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान जमा कराए गए बॉन्ड की रकम वापस नहीं करनी होगी

<nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=Uttarpradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cmyogi nis:value=CMYogi nis:enabled=true nis:link/>
भोपाल के शाहजहांनाबाद इलाके में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने उनकी पड़ोसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रेखा उर्फ रीता उर्फ रीत 500 रुपये मांगने बुजुर्ग के घर पहुंची थी। पैसे देने से इनकार करने पर उसने कथित तौर पर बुजुर्ग की हत्या कर दी और सोने के जेवर, यहां तक कि सोने के दांत भी निकालकर फरार हो गई।

6 नवंबर को हमीदिया अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसके बाद SIT ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से सोने के झुमके, नाक की लौंग, सोने के दांत, पायल और नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=bhopalmurdercase nis:value=BhopalMurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bhopalcrime nis:value=BhopalCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=murdercase nis:value=MurderCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=atcard nis:value=ATCard nis:enabled=true nis:link/> 

Bhopal Murder Case, Shahjahanabad, Elderly Woman Murder, Neighbour
आदरणीय सर जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का सदैव वास रहे। ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। 🎂💐🙏
पश्चिमी यूपी के मिनी कुंभ कहे जाने वाले ऐतिहासिक तिगरी मेले को लेकर अमरोहा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी लखन सिंह यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और मेले में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
कन्नौज में दिवाली की रात BJP विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस जिला महासचिव पर लगा आरोप 

यूपी के कन्नौज जिले में दीपावली की रात छिबरामऊ कोतवाली के पास बीजेपी विधायक अर्चना पांडे के पारिवारिक भाई और अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप कांग्रेस जिला महासचिव अमूल दीक्षित पर है, जिसने चुनावी रंजिश में चार राउंड फायर किए. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार समेत 5 टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं.

<nis:link nis:type=tag nis:id=kannauj nis:value=Kannauj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjpmla nis:value=BJPMLA nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politicalviolence nis:value=PoliticalViolence nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=atcard nis:value=ATCard nis:enabled=true nis:link/>
यूपी पंचायत चुनाव को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। जहां एक ओर हाईकोर्ट ने तीन महीने में पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है, तो वहीं दूसरी ओर पंचायती राज विभाग ने प्रशासक के पद पर तैनात किए गए ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को अगले छह महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

बता दें कि प्रशासकों का कार्यकाल इसी माह 24 नवंबर तक है। इस बीच, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब तक पिछड़ों का आरक्षण सुनिश्चित नहीं हो जाता है, तब तक पंचायत चुनाव नहीं होने देंगे। उन्होंने ये बयान एक जनसभा के दौरान दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=oprajbhar nis:value=OPRajbhar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=omprakashrajbhar nis:value=OmPrakashRajbhar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolitics nis:value=UPPolitics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
गाजियाबाद वसुंधरा चौकी ब्लास्ट पर बड़ी खबर: सूत्रों के हवाले से केमिकल विस्फोट,वसुंधरा चौकी पर हुआ धमाका, जांच जारी
'जब मैं 2017 में आया तब कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसे नहीं थे, आज मैं कर्मचारियों को 1 साल तक बैठाकर सैलरी दे सकता हूं ...' : योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश

<nis:link nis:type=tag nis:id=yogiadityanath nis:value=YogiAdityanath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
वृंदावन के बाबा पर महाराष्ट्र में रेप का मुकदमा दर्ज, वृंदावन आश्रम में बुलाकर किया था रेप
शादी का झांसा देकर इंजीनियर से 1.5 करोड़ की ठगी, 3 महीने में खाली कराया बैंक अकाउंट, डेटिंग पोर्टल पर मिली थी 'श्रुति'  

दरभंगा में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक इंजीनियर युवक को डेटिंग पोर्टल के जरिए युवती से दोस्ती करना महंगा पड़ गया. युवती ने पहले शादी का भरोसा दिलाया और फिर इन्वेस्टमेंट बैंक में काम करने का दावा कर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उससे करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए. आरोपी युवती ने युवक के साथ-साथ उसके माता-पिता और बहन की जमा पूंजी भी अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली. करीब तीन महीने तक चले इस खेल के बाद जब युवक ने अपने पैसे वापस मांगे तो युवती ने संपर्क तोड़ लिया.
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=darbhanga nis:value=Darbhanga nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/>
अलीगढ़ में सस्पेंड दारोगा की मौत, 5 दिन पहले कोर्ट परिसर का वीडियो हुआ था वायरल, पिता बोले- तनाव में था बेटा 

यूपी के अलीगढ़ में 27 साल के सब इंस्पेक्टर सुंदरम तिवारी की मौत हो गई. पांच दिन पहले कचहरी परिसर का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. पिता का दावा है कि इसके बाद से बेटा तनाव में था. पुलिस फिलहाल मौत की वजह की जांच कर रही है,

<nis:link nis:type=tag nis:id=aligarh nis:value=Aligarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sundaramtiwari nis:value=SundaramTiwari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradeshpolice nis:value=UttarPradeshPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=subinspector nis:value=SubInspector nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeofficerdeath nis:value=PoliceOfficerDeath nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/>
कन्नौज मे पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला
पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को जिंदा जला डाला