मुरादाबाद में चलती ट्रेन के अंदर खाकी वर्दी पर सवाल खड़े करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी महिला को नीचे गिराकर मारपीट करता नजर आ रहा है। बीच-बचाव करने पहुंची दो अन्य महिलाओं के साथ भी पुलिसकर्मी धक्का-मुक्की करता दिखाई दे रहा है। मारपीट के दौरान महिला के माथे से खून निकलता भी वीडियो में नजर आ रहा है।
Amroha, Amroha | Nov 21, 2026