सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के सरीला में दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए डीएम-एसपी ने सड़कों पर किया पैदल भ्रमण
जरिया थाना क्षेत्र के सरीला में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आज शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ कस्बा सरीला में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।