आगर: बिजानगरी रोड पर हरनावदा चौपाटी के पास पैदल जा रहे बुजुर्ग की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत
आगर जिला अस्पताल पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह ने रविवार शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि बिजानगरी रोड पर हरनावदा चौपाटी के समीप पैदल जा रहे एक बुजुर्ग की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कान्हा पिता खुमान जी उम्र 70 वर्ष निवासी हरनावदा की मौत हो गई जिनका आगर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया है।