आगर: बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर आगर के कंपनी गार्डन में बैठक हुई आयोजित, समिति का हुआ गठन
14 अप्रैल बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी जिसको लेकर आज रविवार शाम 4 बजे आगर के कंपनी गार्डन में बैठक आयोजित हुई जिसमें सर्व सम्मति से मन्नालाल मेघवाल को अध्यक्ष, पूर्व सरपंच पीरूलाल अहीरलाल को उपाध्यक्ष, उमराव सिंह सिंघानिया को सचिव कमल किशोर बौद्ध को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।