आगर: मध्य प्रदेश शिक्षक संघ, जिला आगर ने वासुपूज्य तारक धाम जैन मंदिर पर विक्रम संवत् 2082 मनाया
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला आगर द्वारा नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चेत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार दोपहर 2 बजे वासु पूज्य तारक धाम जैन मंदिर पर आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नीलेश पटेल, अध्यक्ष नपा आगर, उपस्थित थे। इसके अलावा संघ के पदाधिकारी और शिक्षक साथी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।