मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिला की कोलारस तहसील के ग्राम कुमरौआ में चारागाह की वन भूमि पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की जिस जमीन पर मवेशी चरते थे, उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।