बाह: गांव छदामीपुरा के पास हुए सड़क हादसे में इलाज के दौरान बच्ची की हुई मौत, केस दर्ज
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव छदामीपुरा के पास बीते दिनों एक कार ने एक बच्ची में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अब इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।