टीकमगढ़: डिकोली में नरसिंह मंदिर का होगा कायाकल्प, कलेक्टर ने ₹57 लाख से विकास कार्य शुरू करने का लिया निर्णय
टीकमगढ़ जिले की ग्राम पंचायत डिकोली में स्थित नरसिंह मंदिर के जीर्णोद्धार एवं निर्माण को लेकर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बैठक आयोजित की। उन्होंने मंदिर विकास कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए बताया कि 57 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा।