Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image

नगरीय निकाय टीकमगढ़ में रेस्ट हाउस से अस्पताल चैराहा तक स्वच्छता व्यवस्था का किया गया निरीक्षण - दुकानदारों एवं हाथ-ठेला संचालकों को डस्टबिन रखने और कचरा वाहन में ही कचरा डालने के दिए निर्देश - कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया ने सोमवार को रेस्ट हाउस से अस्पताल चैराहा तक स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मार्ग के दोनों ओर स्थित दुकानदारों एवं हाथ-ठेला संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने तथा प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंककर नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करने और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने की समझाइश दी। अधिकारियों ने व्यापारियों एवं नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ टीकमगढ़ के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। नगर पालिका द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान को जनसहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री अजय यादव (अज्जू गाड़े), श्री संजू झां, उपयंत्री श्री अजय दीक्षित, सुश्री जेबा मंसूरी, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री प्रवीण खरे, स्वच्छता नोडल श्री रौनक जैन, जल प्रदाय सहायक श्री अनिल श्रीवास्तव, पार्क प्रभारी श्री हर्ष दीक्षित, स्वच्छता प्रभारी हवलदार श्री राकेश वाल्मीकि, अतिक्रमण दल प्रभारी श्री महादेव गोहर सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #JansamparkMP #nagarpalikatikamgarh #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

MORE NEWS

गौ माता के सम्मान में सड़कों पर उतरे साधु-संत,गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध केंद्रीय कानून बनाने की मांग हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Tikamgarh The Bundelkhand Top Bundelkhand Media Bundeli Chugli#news #bigbreaking #mpnews #गौमाता_राष्ट्रमाता #गौहत्या_बंद_करो_सरकार

गौ माता के सम्मान में सड़कों पर उतरे साधु-संत,गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध केंद्रीय कानून बनाने की मांग हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public Hindi panchayat- हिंदी पंचायत Public Tikamgarh The Bundelkhand Top Bundelkhand Media Bundeli Chugli#news #bigbreaking #mpnews #गौमाता_राष्ट्रमाता #गौहत्या_बंद_करो_सरकार

Tikamgarh, Tikamgarh | Jul 27, 2026

न्यायिक कर्मचारीगण के बच्चों के सांस्कृतिक, मनोरंजन, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण हेतु आयोजित किया गया ’’उल्लास एक अभिनव प्रयोग’’
---
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश के पालन में जिला न्यायालय टीकमगढ़ की स्थापना में पदस्थ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण तथा उनके 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों के सांस्कृतिक मनोरंजन, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण हेतु ’’उल्लास एक अभिनव प्रयोग’’ के अंतर्गत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के द्वारा भी मॉं सरस्वती का पूजन कर पुष्प अर्पित किए गए।
उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत बच्चों के मनोरंजन, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण हेतु फैंसी ड्रेस, चित्रकला प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया गया तथा शतरंज प्रतियोगिता में न्यायिक कर्मचारीगण के द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थानों का चयन करने के लिए न्यायाधीश की अध्यक्षता में सभी प्रतियोगिताओं के लिए पृथक-पृथक चयन समिति का गठन किया गया है। चयन समिति के द्वारा उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहित करने के लिए पुरूष्कार/प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खांन, विशेष न्यायाधीश, श्री असरफ अली, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्रीमती ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री वरूण पुनासे, मुख्य न्यायिक मजि0 श्री आशीष कुमार केशरवानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला रजिस्टार श्री मुदित लटौरिया एवं अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

न्यायिक कर्मचारीगण के बच्चों के सांस्कृतिक, मनोरंजन, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण हेतु आयोजित किया गया ’’उल्लास एक अभिनव प्रयोग’’ --- मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश के पालन में जिला न्यायालय टीकमगढ़ की स्थापना में पदस्थ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण तथा उनके 18 वर्ष की आयु तक के बच्चों के सांस्कृतिक मनोरंजन, स्वास्थ्य और क्षमता निर्माण हेतु ’’उल्लास एक अभिनव प्रयोग’’ के अंतर्गत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के द्वारा मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के द्वारा भी मॉं सरस्वती का पूजन कर पुष्प अर्पित किए गए। उल्लास एक अभिनव प्रयोग के अंतर्गत बच्चों के मनोरंजन, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण हेतु फैंसी ड्रेस, चित्रकला प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता में बच्चों के द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया गया तथा शतरंज प्रतियोगिता में न्यायिक कर्मचारीगण के द्वारा उत्साह के साथ भाग लिया गया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थानों का चयन करने के लिए न्यायाधीश की अध्यक्षता में सभी प्रतियोगिताओं के लिए पृथक-पृथक चयन समिति का गठन किया गया है। चयन समिति के द्वारा उक्त प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य बच्चों को भी प्रोत्साहित करने के लिए पुरूष्कार/प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खांन, विशेष न्यायाधीश, श्री असरफ अली, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्रीमती ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री वरूण पुनासे, मुख्य न्यायिक मजि0 श्री आशीष कुमार केशरवानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला रजिस्टार श्री मुदित लटौरिया एवं अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण तथा अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026

विधायक अनिल जैन की मांग पर निवाड़ी को मुख्यमंत्री मोहन यादव दे गए बड़ी सौगात...मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कुछ बोला सुनिए, क्यों हुई चर्चा  #news #bigbreaking #mpnews #निवाड़ी #niwari

विधायक अनिल जैन की मांग पर निवाड़ी को मुख्यमंत्री मोहन यादव दे गए बड़ी सौगात...मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या कुछ बोला सुनिए, क्यों हुई चर्चा #news #bigbreaking #mpnews #निवाड़ी #niwari

Tikamgarh, Tikamgarh | Jul 26, 2026