भभुआ: 7 मई को घर से लापता किशोरी का शव अखलासपुर के उत्तर पोखरा में मिला, पुलिस ने सदर में कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 9, 2025 7 मई को घर से लापता किशोरी का अखलासपुर के उत्तर पोखरा में शव मिला है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे पोखरा में शव को तैरते हुए देखा गया। किशोरी की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी इम्तियाज अली की 15 वर्षीय पुत्री रिजवाना खातून बताई जाती है। पिता ने बताया कि 7 मई को ही शौच के लिए बाहर निकली तब से वह लापता हो गई थी।