भभुआ: जगरिया के पास अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 9, 2025 जगरिया के पास अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह 7 बजे की बताई जाती है। मृतक युवक की पहचान रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत कनक सेमरिया गांव निवासी पप्पू चौरसिया के 19 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि बिउर गांव में तिलक समारोह से होकर अपने घर के लिए लौट रहा था