भभुआ: जयपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत, सदर में कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | May 9, 2025 जयपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। आज शुक्रवार 9 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि गुरुवार की देर रात्रि 9 बजे की घटना बताई गई है। मृतक मजदूर की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव निवासी कैलाश बिंद के 34 वर्षीय पुत्र शिवभजन बिंद बताया जाता है। सदर में पोस्टमार्टम कराया गया।