नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित मद्य निषेध सप्ताह के अंतर्गत जिला जेल सीहोर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में जेल के कुल 328 बंदियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान बंदियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अवसर पर उप जेल अधीक्षक श्री दिलीप नायक, सहित जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore