किरनापुर: किरनापुर में गर्भवती महिला और पति से कथित मारपीट के विरोध में मरार माली समाज ने थाने का घेराव किया
दो माह की गर्भवती महिला सावित्री बाई और उसके पति के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर बर्बर मारपीट किए जाने के मामले को लेकर मंगलवार को मरार माली समाज का आक्रोश फूट पड़ा। समाज के हजारों लोगों ने दोपहर करीब 2 बजे नगर में विशाल आक्रोश रैली निकाली और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किरनापुर थाने का घेराव कर दिया। समाज का आरोप है कि चोरी के संदेह में पुलिस न