जल जीवन मिशन के तहत बालाघाट जिले के किरनापुर विकासखंड के ग्राम कोस्ते में नल से शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने से ग्रामीणों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है। जन संपर्क कार्यालय से शुक्रवार लगभग देर शाम 7 17 बजे मिली जानकारी के अनुसार गाँव की निवासी दीक्षा नागवंशी बताती हैं कि पहले पानी के लिए हैंडपंप और दूर के जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और मे