गोपालगंज: सबेया हरिजन टोला गाँव मे ससुराल वालों ने दहेज के लिए महिला की फांसी लगाकर की हत्या,जाँच मे जुटी पुलिस
गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सबेया हरिजन टोला गांव में एक महिला की दहेज के लिए ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी।इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो,पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।