गोपालगंज: दिघवा बाजार समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा बाजार के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो, पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।