गोपालगंज: जादोपुर बाजार मे ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक हुआ घायल,इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर बाजार में ट्रैक्टर और बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक अपने बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।