गोपालगंज: वृंदावन तकिया टोला गांव में बकरी के द्वारा फसल बर्बाद करने के विवाद को लेकर हुई मारपीट मे एक महिला की हुई मौत
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन तकिया टोला गांव में बकरी के द्वारा फसल बर्बाद करने के विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।