71 साल का बुजुर्ग निकला अवैध हथियारों का कारीगर, घर से देसी बंदूकें बरामद
बांसवाड़ा के भूंगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और डीएसबी टीम ने अवैध हथियार बनाने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 71 वर्षीय बुजुर्ग नाथूलाल पांचाल को गिरफ्तार किया है। मियांसा गांव स्थित उसके घर पर दबिश के दौरान एक देसी बंदूक, चार नई नाल, एक अर्ध-निर्मित बंदूक, पुरानी नाल और हथियार बनाने का भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ। आरोपी घर में ही अवैध हथियार बनाने का काम कर रहा था। कार्रवाई के समय वह सड़क हादसे में घायल होने के कारण खाट पर मिला। हार्ट और बीपी का मरीज होने के साथ पसलियों में फ्रैक्चर होने पर उसे एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
#Banswara #BhungraPolice #ArmsAct #IllegalWeapons #PoliceAction