हैदरनगर: भाई बिगहा में चार दिन बाद बिजली संकट से राहत, 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा
हैदरनगर प्रखंड के भाई बिगहा गांव में पिछले चार दिनों से जारी बिजली संकट से अब राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के प्रयास से गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद सोमवार शाम से बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।