भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का हुआ आयोजन
Kullu Times
आज भारत भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल , ढालपुर, कुल्लू में शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । इस अवसर पर प्रधानाचार्य निरंजन देव शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कहा कि शिक्षक दिवस पर उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए इस अवसर को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर तमाम अध्यापक वर्ग के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि छात्रों को शिक्षित करने के साथ साथ उन्हें बेहतर मनुष्य बनाने की जिम्मेदारी अध्यापकों की भूमिका को चुनौतीपूर्ण बनाती है।
Kullu, Kullu | Sep 5, 2026