‘पहली FIR महेंद्र भट्ट पर हो’—खरगे मंच शुद्धिकरण विवाद में गोदियाल का बड़ा हमला
भाजपा संविधान को भी सीरियस नहीं लेती है: गणेश गोदियाल
हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के मंच शुद्धिकरण को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी की एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग के बाद अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर सीधा निशाना साधा है।
गोदियाल ने कहा कि इस मामले में पहली FIR महेंद्र भट्ट के खिलाफ होनी चाहिए।
वहीं, महेंद्र भट्ट ने मंच शुद्धिकरण को धर्म विशेष के नारों और मैदान की स्थिति से जोड़ते हुए कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है।
खरगे मंच शुद्धिकरण विवाद अब उत्तराखंड में सियासी टकराव का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।