उत्तरकाशी में आयोजित एक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त सब हैरान रह गए, जब गंगोत्री से भाजपा विधायक सुरेश चौहान पर अचानक स्थानीय देवता अवतरित हो गए।
जैसे ही जागर और पारंपरिक वाद्य यंत्रों (ढोल-दमाऊं) की थाप तेज हुई, विधायक जी पूरी तरह भक्ति-भाव में लीन होकर झूमने लगे। वहां मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग तुरंत हाथ जोड़कर नतमस्तक हो गए और पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। देवभूमि उत्तराखंड की इस प्राचीन देव-परंपरा और आस्था के इस अलौकिक पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#UttarakhandNews #SureshChauhan #Devbhoomi #GangotriMLA #uttarakhandculture