हल्द्वानी विवाद पर कांग्रेस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दो टूक!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि पार्टी पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुकी है और अब तुष्टिकरण की राजनीति का सहारा ले रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि हल्द्वानी के धार्मिक मंच से धर्म विशेष के लोगों द्वारा धार्मिक नारे लगाए गए थे, जिसके बाद वहां फैली गंदगी को एक स्थानीय स्वयंसेवी संस्था ने साफ कर शुद्धिकरण किया। इस संस्था की कार्रवाई से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।
सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति जाति-पाति और भेदभाव की नहीं, बल्कि सबको आत्मसात करने की है। उन्होंने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि वह इस पूरे मामले को बेवजह जातीय रंग देकर समाज को बांटने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास न करे।
#PushkarSinghDhami #UttarakhandNews #HaldwaniControversy
Dehradun, Dehradun | Aug 29, 2026