गिद्धौर: गिद्धौर में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ राहुल देव की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई तथा सेविकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन, चारदीवारी, शौचालय एवं पेयजल की उपलब्धता की