बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार! ब्रह्मपुत्र मेल में पाकिस्तानी-नेपाली करेंसी बरामद | Sahibganj News
साहिबगंज से बड़ी खबर। ब्रह्मपुत्र मेल में अलार्म चेन पुलिंग (ACP) की घटना के बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने खुद को बांग्लादेश का नागरिक बताया।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में व्यक्ति ने बांग्लादेश से भारत में कथित रूप से प्रवेश करने और असम, गुवाहाटी, दिल्ली होते हुए श्रीनगर पहुंचने की जानकारी दी। तलाशी के दौरान तीन मोबाइल फोन, एक पाकिस्तानी करेंसी नोट, एक नेपाली करेंसी नोट और दिल्ली से गुवाहाटी का यात्रा टिकट बरामद किया गया।
इस मामले में 9 अक्टूबर 2026 को साहिबगंज जीआरपी ने कांड संख्या 32/2026 के तहत विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 14A और 14B में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में आगे की जांच जारी है।
देखिए पूरी खबर और जानिए आरपीएफ की कार्रवाई में क्या-क्या जानकारी सामने आई।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज।
रिपोर्ट: जितेन्द्र सेन
#SahibganjNews #BrahmaputraMail #RPF #GRP #JharkhandNews #BangladeshNews #RailwayNews #BreakingNews #SanthalHoolExpress #JitendraSen