पूर्णिया पूर्व: डगरूआ थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 5.06 ग्राम स्मैक के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पडगरुआ थाना दिवा गश्ती पुलिस पदाधिकारी डगरुआ बाजार से बायसी की ओर जाने वाली NH-31 पर वाहन जाँच कर रहे थे। वाहन जाँच के क्रम में एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति वाहन जाँच होता देख मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास किये जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना-अपना नाम 1. विशाल कुमार व रहबर आलम बताया।