पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल पुलिस ने सीमेंट लोड ट्रैक्टर से 870.120 लीटर विदेशी शराब बरामद किया, चालक गिरफ्तार, एसडीपीओ ने की प्रेसवार्ता
मुफस्सिल पुलिस ने लगातार दूसरी बार शराब तस्करी के विरुद्ध दूसरी करवाई की है।और 870.120 लीटर विदेशी शराब के साथ एक ट्रैक्टर व चालक सोनू ऋषि पिता स्व जुल्मी ऋषि स0 खिखरमनिया थाना मुफस्सिल जिला-पूर्णिया को गिरफ्तार किया है।मामले के बारे में जानकारी देते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कारवाई की गई।