पूर्णिया पूर्व: बडोदरा में ट्रेन से गिरने से मजदूर की मौत, शव चांदी कठुवा गांव पहुँचते ही परिजनों में पसरा सन्नाटा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदी पंचायत अंतर्गत वार्ड 7 महादलित टोला निवासी धीरेन ऋषि मजदूरी करने गुजरात जा रहा था।इसी दौरान बडोदरा में ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गयी।वहीं शव को मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे एम्बुलेंस के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से गांव मंगवाया गया।मृतक का शव गांव पहुँचते हीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।