शिवहर: फातमचक निवासी ने फतेहपुर थाने में दर्ज कराई धोखाधड़ी की प्राथमिकी
फतेहपुर थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के फातमाचक निवासी नवल किशोर ओझा के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र के कोदरिया निवासी जयादेवी व उनके पति मुन्ना पांडे को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।