जारी थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमलपुर नदी बालू घाट पर अचानक छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू उठाव करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। पुलिस को मौके पर देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।