सर्वधर्म प्रार्थना के साथ मनी राष्ट्रपिता की जयंती
नागरिकों ने ली नशामुक्ति की शपथ
----
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में गांधी जयंती पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, पूज्य महात्मा गांधी की जय तथा महात्मा गांधी अमर रहे नारों से नगर को गुंजायमान करती यह प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गांधी चौक पर पहुंची जहां लोगों ने सर्व प्रथम गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए तथा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् महात्मा गांधी सेवा आश्रम के श्री जयसिंह जादौन ने सर्वधर्म प्रार्थना करवाई तथा नाममाला का गायन किया श्री आदित्य चौहान ने बापू के प्रिय भजनों वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीड पराई जाने रे,हर देश में तू हर वेश में तू तथा सबके लिए खुला है मंदिर ये है हमारा का गायन किया श्री कैलाश पाराशर ने बापू के एकादश व्रत व एक सेवक की प्रार्थना का वाचन किया।
इसके पश्चात नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री संजय महाना ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। श्री जयसिंह जादौन ने खादी का उपयोग करने की शपथ का वाचन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने खादी का एक रूमाल खरीद कर अभियान की शुरुआत की। अंत में दो मिनिट का मौन रख कर पूज्य महात्मा गांधी जी व शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेनू सुजीत गर्ग, श्री भीमसेन शर्मा, पूर्व विधायक श्री ब्रजराज सिंह चौहान, श्री हंसराज मीणा, श्री सिराज दाउदी, श्री अनवर बालापुरी, श्री हमीद बालापुरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री मांगीलाल फौजी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अतुल चौहान, श्री कमल शर्मा नागदा, श्री दिनेश सिकरवार, श्री चौथमल शर्मा, श्री सुमेर सिंह, श्री आलोक चौहान, श्री अनिल चौहान, श्री ओमवीर रघुवंशी, श्री ओपी सिकरवार, श्री धर्मेन्द शर्मा, श्री मनोज वैष्णव, श्री सखावत अली, श्री जुगराज सिंह रावत, श्री सौरभ चौहान, माय भारत की जिला अधिकारी सुश्री विनिता चौधरी, श्री शिवकुमार दौहरे, सामाजिक न्याय विभाग से श्री राजवीर कुशवाह, श्री गिर्राज शर्मा, श्री राधे जांगिड़, श्री शैलेन्द्र पाराशर, सहित बडी संख्या में गांधी वादी उपस्थित रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur